Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त

दक्षिण 24 परगना के फलता में हुई हिंसक घटना को लेकर मुख्यमंत्री एवं पुलिस मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पुलिस, सरकारी कर्मचारियों और अर्धसैनिक बलों पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

17 Jun 2026

फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के फलता में हुई हिंसक घटना को लेकर मुख्यमंत्री एवं पुलिस मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पुलिस, सरकारी कर्मचारियों और अर्धसैनिक बलों पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को फलता में आयोजित एक जनसभा से उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों की पहचान वीडियो फुटेज में हुई है, उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में कोई भी पुलिस, सरकारी कर्मचारी या अर्धसैनिक बलों पर हमला करने का साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि केवल जेल भेजना ही पर्याप्त नहीं होगा। हमले में शामिल लोगों की संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी और उन्हें नीलाम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में कानून का शासन स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को फलता में जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के एक समूह ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन का नेतृत्व जहांगीर खान की पत्नी कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों के साथ तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि घटना के समय वह कार्शियांग में थे और उन्होंने टेलीविजन पर पूरा घटनाक्रम देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक माफिया की पत्नी के नेतृत्व में कुछ लोगों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि फलता में भी कानून का शासन स्थापित किया गया है और चाहे कोई कितना भी बड़ा माफिया क्यों न हो, भाजपा सरकार उसे सबक सिखाकर रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, जमीन कब्जा और भीड़ के जरिए न्याय करने की प्रवृत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले, क्योंकि सरकार कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और किसी दोषी को नहीं छोड़ेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ
दक्षिण 24 परगना के फलता में हुई हिंसक घटना को लेकर मुख्यमंत्री एवं पुलिस मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पुलिस, सरकारी कर्मचारियों और अर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News